Breaking News

अफ्रीका में कोरोना से अबतक कुल हुई इतनी मौतें

अदीस अबाबा, अफ्रीका में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 13 लाख मामलों की पुष्टि हुई है।

अफ्रीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सोमवार को बताया कि अबतक कोरोना के कुल 12,99,389 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं इस महामारी से अबतक 31,283 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। सीडीसी ने बताया कि अबतक कुल 1,038,256 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार कोरोना मामलों में सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, मोरक्को, इथियोपिया और नाइजीरिया शामिल हैं।