भुवनेश्वर, एख महिला ने पहले मदद के लिए आवाज लगाई, फिर कांस्टेबल की जूतों से पिटाई की। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कल्पना स्क्वायर के पास एक पुलिसकर्मी ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की जिसके बाद महिला ने उसे सरेआम पीटा। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को हुई जब महिला घर जा रही थी। महिला सड़क पर चलते-चलते सहायता के लिए चिल्लाने लगी तब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और उन्होंने विशेष सुरक्षा बटालियन के कांस्टेबल पर काबू पा लिया। इसके बाद महिला ने कांस्टेबल की जूतों से पिटाई की। सूचना मिलने पर राजधानी पुलिस थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने गुस्साई भीड़ से कांस्टेबल को बचाया। पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कल्पना स्क्वायर के पास एक पुलिसकर्मी ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की जिसके बाद
महिला ने उसे सरेआम पीटा।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को हुई जब महिला घर जा रही थी।
महिला सड़क पर चलते-चलते सहायता के लिए चिल्लाने लगी तब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी।
स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और उन्होंने विशेष सुरक्षा बटालियन के कांस्टेबल पर काबू पा लिया।
इसके बाद महिला ने कांस्टेबल की जूतों से पिटाई की।
सूचना मिलने पर राजधानी पुलिस थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने गुस्साई भीड़ से कांस्टेबल को बचाया।
पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।