Breaking News

अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में हो सकती है बारिश

पुणे , पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा जबकि असम और मेघालय के अधिकतर हिस्सों में तथा ओडिशा के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा के अधिकतर स्थानों में तथा अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल के कुछ स्थानों
के साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में अलग-थलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अलग अलग स्थानों पर रविवार को 08़ 30 बजे से मंगलवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और बारिश होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकतर हिस्सों में तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर, तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, विदर्भ, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-थलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात , मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।