Breaking News

चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ ये परिवर्तन

नयी दिल्ली ,  चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश का चुनाव खत्म होते ही  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 90.55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी और यह 80.91 रुपये प्रति लीटर हो गया।

मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 12-12 पैसे महंगा होकर क्रमश: 96.95 रुपये और 92.55 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर 90.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।
डीजल मुंबई में 17 पैसे, चेन्नई में 15 पैसे और कोलकाता में 17 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 87.98 रुपये, चेन्नई में 85.90 रुपये और चेन्नई में 83.78 रुपये प्रति लीटर रही।
पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली—————    90.55——————         80.91
मुंबई-—————    96.95——————         87.98
चेन्नई—————-    92.55-—————-         85.90
कोलकाता———— 90.76—————-           83.78