Breaking News

यूपी में इन अधिकारियों को लगा बड़ा झटका…..

मऊ,यूपी में इन अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में मऊ के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुलाई गयी बैठक में अनुपस्थित रहने पर 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी स्कूल पर लगाए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेटो को निर्देश दिए कि कही पर यदि शिकायत मिली तो स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 69 विद्यालयों पर जिला स्तरीय अधिकारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये है। सूत्रों ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों में डॉ अनिरुद्ध चौबे जिला होम्योपैथिक अधिकारी, दिग्विजय सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम, मुकेश सबरवाल जिला क्रीड़ा अधिकारी, राजेश सेमन जी0एम0डी0आई0सी0, भगवान सिंह सी0वी0ओ0, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मनोज तिवारी सहायक लेखा अधिकारी, सुनीता सिंह जिला स्वास्थ शिक्षा अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, एम0के0 ठाकुर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, बी0के0पाल प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।