Breaking News

यूपी मे रोजा रखने वालों के लिए इस होम शेल्टर में सुबह चार बजे होती है भोजन व्यवस्था

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राधा स्वामी सत्संग परिसर में बने होम शेल्टर में रोजा रखने वाले प्रवासियों के लिए अलग से सुबह चार बजे भोजन व्यवस्था की जाती है।

सत्संग केन्द्र के सेवादारो ने बताया कि लाकडाउन शुरू होने के बाद हर रोज यहां आ रहे हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था ठहरने की व्यवस्था सत्संग केन्द्र के द्वारा की जा रही है। रोजा रखने वालो को सुबह चार बजे तक भोजन उपलब्ध करा दिया जाता है।

यहाँ पर प्रतिदिन पचास हजार हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व जम्मू से अपने घरों की और जाने वाले प्रवासियों के लिए सत्संग डेरा व्यास की ओर से सम्पूर्ण इन्तंजाम किये जाते है । पिछले 55 दिनो से रोज करीब तीन सौ महिला व पुरुष सेवा दारो के द्वारा निष्काम सेवा जारी है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व रात्रि का भोजन तैयार किया जाता है।

जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों को बसो व ट्रेन से भेजने की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि अभी तक साठ हजार श्रमिको को उनके जिलों तक पहुँचाया जा चुका है।