Breaking News

देश के राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की ये है ताजा स्थिति

नयी दिल्ली, देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढी है।

तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

मंदी से कई भारतीय कम्पनियों पर विदेशियों की लगी निगाह, राहुल गांधी ने किया आगाह

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 17 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 127 पर पहुंच गयी तथा कुल 1761 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं राज्य में अब तक 208 लोग स्वस्थ हुए हैं।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान 166 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1069 हो गयी है तथा पांच अन्य लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 19 हो गया है। दिल्ली में अब तक 25 लोग स्वस्थ हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8447 हो गयी है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 273 पर पहुंच गई है। अब तक 765 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र में इस संक्रमण के 187, राजस्थान में 147, गुजरात में 124 और मध्य प्रदेश में 121 नये मामले सामने आये हैं।

बीजेपी इस तरह मनायेगी अंबेडकर जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया खुलासा

मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………….संक्रमित….ठीक हुए…..मौत

आंध्र प्रदेश ………381………11…………06

अंडमान निकोबार…11……….10…………00

अरुणाचल प्रदेश…..01………..0…………00

असम………………29……….00………..01

बिहार……………… 64……….19……….01

चंडीगढ़…………….19……….07………..00

छत्तीसगढ़ …………25……….10………..00

दिल्ली …………1069……….25………..19

गोवा ………………07……….05………..00

गुजरात…………..432……….44………..22

हरियाणा …………185………29…………03

हिमाचल प्रदेश…….32……….06…………01

जम्मू-कश्मीर…….224……..06…………04

झारखंड…………….17……..00…………01

कर्नाटक…………..226…….37………….06

केरल………………374……..142……….02

लद्दाख……………….15………10…………00

मध्य प्रदेश………..564………00…………36

महाराष्ट्र………….1761……..208………127

मणिपुर……………….02……….01……….00

मिजोरम……………..01…………00……….00

ओडिशा …………….54………..12………..01

पुड्डुचेरी ……………..07…………01………..00

पंजाब ………………151………..05……….11

राजस्थान …………..700……….21……….03

तमिलनाडु…………..969………..44………10

तेलंगाना ……………504………..43………09

त्रिपुरा ………………..02………….00……..00

उत्तराखंड ……………35………..05……….00

उत्तर प्रदेश………….452……….45………..05

पश्चिम बंगाल ……..134……….19………..05

कुल………………..8447…….765………273