Breaking News

देश में कोरोना की ये है राज्यवार ताजा स्थिति, 56 फीसदी मरीज इन चार राज्यों में

देश में कोरोना को मात देने वाले 56 फीसदी मरीज चार राज्यों में

नयी दिल्ली , केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 64,399 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 21,53,011 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 861 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 43,379 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर 68.78 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 829,957 मरीज स्वस्थ हुए हैं जो कि देशभर में इस संक्रमण से निजात पाने वालों में 56 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में अब तक 338,362 मरीज स्वस्थ हुए हैं वहीं तमिलनाडु में 232618 मरीज इस महामारी से उबर गये हैं जबकि आंध्र प्रदेश और दिल्ली से कोरोना के कुल क्रमश: 129,615 और 129,362 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देशभर में अब तक14,80,884 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………..सक्रिय….स्वस्थ…मौत

अंडमान निकोबार…831……500……20

आंध्र प्रदेश…….85486…129615….1939

अरुणाचल प्रदेश…..684…..1430…….03

असम………16983……40591……140

बिहार……..26669……48243……382

चंडीगढ़ …..530………872………..24

छत्तीसगढ़…..3072…….8582………..89

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव..417….1037………….02

दिल्ली…….10667…129362…….4098

गोवा………..2332…..5802………..72

गुजरात…..14386…..52855…….2628

हरियाणा…..6338…..34031………474

हिमाचल प्रदेश..1169..2081………..14

जम्मू कश्मीर..7264…16667………459

झारखंड…….8816…..8123……….155

कर्नाटक……79773…89238…….3091

केरल………12152….20862……..106

लद्दाख………416…….1214……….09

मध्य प्रदेश….8827……28353……977

महाराष्ट्र….147355….338362….17367

मणिपुर……1697…….1927……..11

मेघालय…..594………423……..06

मिजोरम…..297……….296……..00

नागालैंड….1785…….896……….07

ओडिशा…13692…..30242……259

पुड्डुचेरी….1989…….3054………80

पंजाब…..7486…..14880………562

राजस्थान..13387…37173……778

सिक्किम….389…….470………..01

तमिलनाडु…53481..232618…..4808

तेलंगाना….22869…55999……627

त्रिपुरा…….1929……4176……..41

उत्तराखंड..3322…..5963………117

उत्तर प्रदेश..46177..69833……2028

पं बंगाल…..25486…65124……2005

कुल…….628747..1480884…43379