इस राजकुमारी ने किया भारतीय सैन्य अकादमी का दौरा

देहरादून,  थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधर ने गुरुवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी का दौरा किया।

राजकुमारी के साथ थाईलैंड के कई राजनयिक और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों का 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। राजकुमारी ने अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नेगी के साथ बातचीत की और प्रशिक्षणए प्रशासन जैसे पहलुओं पर चर्चा भी की। भारत और थाईलैंड ने हाल के दिनों में एक साथ सैन्य प्रशिक्षण भी किया है।

पिछले साल सितम्बर में मेघालय के उमरोई में मैत्री 2019 में एक संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था। इस अभ्यास का उद्देश्य जंगली और शहरी इलाकों में आतंकवाद निरोधक कार्रवाई के मद्देनजर सैनिकों को संयुक्त प्रशिक्षण दिया जाना था। दोनों देश इस तरह के अभ्यासों को और मजबूत करने के इच्छुक हैं।