Breaking News

मजदूरों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए शुरू हुआ ये विशेष पोर्टल ?

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality

नयी दिल्ली , केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों के आवागमन को सुगम बनाने और उनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया है। यह पोर्टल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा तैयार इस पोर्टल का नाम नेशनल माइग्रेंट इंफो सिस्टम है।

केन्द्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इस डेशबोर्ड का इस्तेमाल करने और इस पर प्रवासी मजदूरों से संबंधित जानकारी अपलोड करने को कहा है।

इस पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों को भेजने वाले और बुलाने वाले राज्य परस्पर एक दूसरे को जानकारी दे सकेंगे। इस पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों के नाम, उम्र , मोबाइल नम्बर और उनके गंतव्य तथा यात्रा की तिथि की जानकारी दर्ज होगी जिससे से यह पता चल सकेगा कि किस राज्य से कितने प्रवासी गये और कितने आये। मोबाइल नम्बर से प्रवासी श्रमिक पर नजर रखी जा सकेगी और इससे यह पता करने में मदद मिलेगी कि वह पिछले दिनों किस किस से मिला है।

इसके अलावा प्रत्येक प्रवासी को एक विशेष पहचान संख्या दी जायेगी जिसमें उससे संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी।