औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल

औरंगाबाद,  बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि औरंगाबाद से मदनपुर की ओर जा रहे प्याज लदा एक ट्रक तेज गति के कारण देव मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बगल से जा रहे एक ऑटोरिक्शा पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक बच्चा और दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ऑटोरिक्शा में फंसे घायल चार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। घायलों को विशेष उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर घंटों वाहनों का आवागमन बाधित रहा। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button