यमुना नदी में नहा रहे तीन नवयुवकों की डूबने से मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

शामली , उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम यमुना नदी में नहा रहे तीन नवयुवकों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुना नदी में पड़ोसी राज्य हरियाणा के तीन युवक नहा रहे थे कि इस बीच वे गहरे पानी में समा गए। तीनों को एक साथ डूबता देख ग्रामीणो ने शोर मचाया दिया जिसके बाद यमुना पुल पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों एवं बाढ़ राहत दल की टीम मदद से करीब एक घंटा बाद तीनों के शव बाहर निकलवाए गए। कैराना उपजिलाधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि शाम के समय यमुना में नहाते समय तीन युवक जिनकी उम्र लगभग 14 से 15 वर्ष के आसपास है डूब गए थे। गोताखोरों की मदद से तीनों के शव यमुना से निकाल दिया गया। तीनों की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।

Related Articles

Back to top button