Breaking News

टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने लिया बड़ा निर्णय रद्द किये ये कार्यक्रम

टोक्यो,  टोक्यो ओलम्पिक को कोरोना वायरस के कारण 2021 तक स्थगित कर दिया गया है लेकिन ओलम्पिक आयोजकों ने इस साल होने

वाले निप्पन उत्सव के चार सांस्कृतिक उत्सवों को रद्द कर दिया है।

आयोजकों ने जारी बयान में बताया कि उत्सव को 2021 में कराने पर विचार चल रहा है।

कोरोना संक्रमण पर लगाम के लिए, केन्द्र ने किया इन छह टीमों का गठन

उत्सव को 2020 में मार्च के आखिर से सितम्बर तक होना था। यह टोक्यो 2020 का आधिकारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम था

जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभिन्न मौके देना था कि वे खेलों के आयोजन में सहभागी बन सकें।

टोक्यो ओलम्पिक इस साल 24 जुलाई से होने थे लेकिन अब इनका आयोजन अगले साल 23 जुलाई से होगा।

कोरोना वायरस की जांच को लेकर, यूपी सरकार ने की बड़ी घोषणा