TrinityFiesta 2026 जोश और टैलेंट का शानदार संगम 

Trinity Institute of Professional Studies द्वारा द्वारका स्थित संस्थान परिसर तथा Delhi Haat Janakpuri में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव “ट्रिनिटीफिएस्टा–2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में रचनात्मकता, तकनीक, प्रबंधन और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस वर्ष के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहे—

पिक्सक्लूसिव 10.0 – A Competition of Shutterbugs

टेक-समारोह 6.0 – A Premier Competition of Technocrats

उन्मद 5.0 – A Vibrant Cultural Fest

ऊर्जा 3.0 – Our Management and Commerce फेस्ट

उद्घाटन समारोह: परंपरा और प्रेरणा का संगम

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान परिसर में आदरणीय अध्यक्ष Dr. R. K. Tandon, डॉ. रीमा टंडन, सुश्री सौम्या टंडन, श्रेया टंडन, सुयश टंडन (मेंबर ऑफ बोर्ड), प्रो. (डॉ.) मनप्रीत कौर (छात्र कल्याण निदेशक, जी.जी.एस.आई.पी.यू.), श्री अरविंद गौर (डायरेक्टर), प्रो. (डॉ.) अशुतोष अग्रवाल (निदेशक, ट्रिनिटी) तथा प्रो. (डॉ.) शशिबाला (प्राचार्या, विधि) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष महोदय के प्रेरणादायी वक्तव्य के पश्चात मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संतुलन पर विशेष बल दिया।

प्रतियोगिताओं की बहार: प्रतिभा का उत्सव

ट्रिनिटीफिएस्टा–2026 में विविध और रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख थीं—

फैशन प्रतियोगिता

शास्त्रीय एवं पश्चिमी नृत्य प्रदर्शन

स्टैंड-अप कॉमेडी

मोनो एक्ट प्रतियोगिता

रंगोली एवं डिजिटल पोस्टर मेकिंग

एडी-मैड प्रतियोगिता

काव्य एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थिएटर (नुक्कड़ नाटक) और बैटल ऑफ बैंड शो रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतियोगिताएँ निर्धारित स्थलों पर सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गईं।

व्यापक सहभागिता और सम्मान

इस भव्य आयोजन में 75 से अधिक महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिष्ठित निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

द्वितीय दिवस: सांस्कृतिक संध्या और स्टार नाइट

द्वितीय दिवस का आयोजन जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में अत्यंत भव्य रूप में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि आई.आर.एस. श्री संजीव ऋषि ने विद्यार्थियों को अपने अनुभवों से प्रेरित करते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक संध्या में गेस्ट ऑफ ऑनर आई.पी.एस. श्री विजय सिंह एवं श्री शंकर साहनी की विशेष प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

Zikkr Band की मनमोहक प्रस्तुति

समापन समारोह में प्रसिद्ध संगीत समूह Zikkr Band की मनमोहक प्रस्तुति “Star Night” मुख्य आकर्षण रही। संगीत की सुरमयी शाम में सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

“ट्रिनिटीफिएस्टा–2026” ने एक बार फिर सिद्ध किया कि ट्रिनिटी इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि सांस्कृतिक, तकनीकी और प्रबंधकीय प्रतिभाओं के समग्र विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीख, अभिव्यक्ति और उत्सव का एक यादगार मंच बनकर उभरा।

 

 

Related Articles

Back to top button