Breaking News

यूपी: कोरोना से उपचार के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत..

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मृत्यु होने जाने के बाद जिले में कोविड -19 से मरने वालों की संख्या 20 हो गयी।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लालापुर थाना क्षेत्र कचरा गांव निवासी 60 वर्षीय महिला की रविवार को अचानक तबियत खराब हो गयी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें कोरोना पाॅजिटिव के लक्षण दिख रहे थे और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। डाक्टरों ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


उन्होंने बताया कि महिला की उपचार के दौरान सोमवार सुबह मृत्यु हो गयी।