Breaking News

यूपी: सांसद कौशल किशोर के पुत्र का निधन, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

लखनऊ, राजधानी के मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र का कल निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद कौशल किशोर के पुत्र आकाश किशोर के असमयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

लखनऊ के मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के 28 वर्षीय पुत्र आकाश किशोर का कल यहां केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया था।