वीरांगना वाहिनी का दूसरा सम्मेलन लखनऊ में, 5000 उभरती नेतृत्वकारी युवतियों का सम्मेलन

लखनऊ,वीरांगना वाहिनी का द्वितीय सम्मेलन 13 फ़रवरी राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ वीरांगना वाहिनी अपने दूसरे सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

यह सम्मेलन देश भर की 5000 चुनिंदा उभरती नेतृत्वकारी युवतियों को एक मंच पर लाने का गौरवपूर्ण आयोजन है, जहाँ हम महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास, सामाजिक परिवर्तन तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार करेंगी।

इस सम्मेलन का आयोजन कॉल्विन तालुकेदार्स कालेज, लखनऊ विश्वविद्यालय मेट्रो के नजदीक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

यह सम्मेलन आपको उभरती नेतृत्वकारी युवतियों के साथ संवाद का अवसर प्रदान करेगा। आपकी उपस्थिति इस आयोजन को और भी सशक्त एवं प्रेरणादायी बनाएगी। आप सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Back to top button