Breaking News

दिग्गज नेता का हुआ निधन,सपा में छाई शोक की लहर,सीएम ने जताया दुख

लखनऊ,यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल व समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अहमद हसन का आज  लखनऊ में निधन हो गया।

पूर्व मंत्री अहमद हसन को 2 महीने पहले दिल की गंभीर बीमारी हुई थी। उन्हें लारी कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पेसमेकर लगाया गया था। इसके बाद वह कोरोना की चपेट में आ गए। कोरोना से जंग जीतने के बाद फैक्चर हो गया। परिवारीजनों ने उन्हें गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। आनन-फानन उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। एनस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली।

अहमद हसन के निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।