Breaking News

यह वीआईपी संसदीय क्षेत्र, अब पूरी दुनिया मे जाना जायेगा क्योंकि अब होगा मेड इन…

नई दिल्ली, भारत का एक संसदीय क्षेत्र अब पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध हो जायेगा। क्योंकि यहां पर अब एसी वस्तु का निर्माण होगा जो पूरी दुनिया मे निर्यात की जायेगी।

यूपी के अमेठी में कोरबा की आर्डिनेंस फैक्ट्री में क्लानिश्नकोव रायफलो की सीरीज मे सबसे नवीन हथियार ए के 203 अमेठी में बनाया जायेगा। इसे रूस भारत का संयुक्त उपक्रम मिलकर बनायेगा। अबएके 203 रायफलमेड इन अमेठी  होगी। अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रूस के सौजन्य से अमेठी में निर्मित एके 203 क्लानिश्नकोव रायफलों से ना सिर्फ आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने में मदद मिलेगी बल्कि दुनिया के अन्य देशों में इसका निर्यात किया जायेगा।

उन्होने कहा कि  एके 203 की मदद से आतंकियो और नक्सलियो से होने वाली मुठभेडो में सुरक्षा बलों को बढत मिलने वाली है। यहां जो रायफल बनेगी वह दुनिया के दूसरे देशों में निर्यात की जायेगी। राेजगार के नये अवसर के साथ विकास के नये अवसर खोलने के रास्ते खोल रही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति आभार जताते हुये उन्होने कहा कि अमेठी में कोरबा की आर्डिनेंस फैक्ट्री में क्लानिश्नकोव रायफलो की सीरीज मे सबसे नवीन हथियार ए के 203 अमेठी में बनाया जायेगा।

उन्होने कहा कि इसे रूस भारत का संयुक्त उपक्रम मिलकर बनायेगा। इसके लिये भारत के सबसे करीबी दोस्त पुतिन का बहुत बहुत आभार जिनके सहयोग से यह ज्वाइंट वेंचर बहुत कम समय में पूरा हुआ है। इस सफलता के लिये परियोजना से जुड़े रूसी मित्रों भी बधाई के पात्र हैं।