यूपी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी से लोगों को लगा बड़ा झटका

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश मे मौसम गरीब और बिना छत  वालों के लिये गंभीर बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा और 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

इसी के साथ बहराइच राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच  मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों खासकर गरीब आदमी की परेशानी को

और बढ़ा दिया है।

लोगों को ये लग रहा था कि अब शायद सर्दी कम हो जाये और बारिश  से छुटकारा मिल जाये।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश की संभावना जतायी है।

जिससे आम आदमी की चिंतायें मौसम को लेकर बढ़ गई है।