Breaking News

समाजवादी पार्टी में कौन हैं साजिशकर्ता, जो हैं बीजेपी के एजेंट?

लखनऊ, समाजवादी पार्टी में साजिशकर्ताओं की वजह से भारतीय जनता पार्टी मजबूत पार्टी बनी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यह बयान देकर समाजवादी पार्टी में खलबली मचा दी है।

शिवपाल सिंह यादव ने एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी में साजिशकर्ताओं की वजह से भारतीय जनता पार्टी मजबूत पार्टी बनी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए शिवपाल सिंह यादव ने ये बातें कहीं। 

पार्टी के एक वरिष्ठ और खाटी समाजवादी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को लेकर जो कहा वह कोई नई बात नही है। समाजवादी पार्टी में इस तरह के आरोप कुछ लोगों पर पहले भी लगतें रहें हैं। कहा जाता है कि सपा में कुछ खास लोग खाते तो समाजवादी पार्टी का है, लेकिन इनके मन में बीजेपी बसती है। इसमें पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यरत लोगों मे से लेकर संगठन मे शामिल बड़े नेता तक शामिल हैं।

यूपी के इस जिले में बनेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा कार्यालय, होगी महत्वपूर्ण भूमिका

लेकिन बड़ा सवाल उठता है कि अगर ऐसे साजिश कर्ता समाजवादी पार्टी में हैं तो उनके खिलाफ नेतृत्व को क्यों नही बताया जाता है? सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके खिलाफ क्यों नही एक्शन लेतें हैं? इसका जवाब सपा प्रदेश कार्यालय मे कार्यरत एक पदाधिकारी ने दिया। उन्होने बताया कि ये बीजेपी के एजेंट सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के ज्यादा करीबी और विश्वास पात्र हैं। उनके खिलाफ शिकायत करने का मतलब है पार्टी से अपनी छुट्टी करवाना। इसलिये इन बीजेपी एजेंटों के खिलाफ बोलने की हिम्मत नही होती है।

इससे इंकार नही किया जा सकता है कि समाजवादी पार्टी में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो मूलत: बीजेपी विचारधारा के हैं या बीजेपी के हित के लिये कार्य कर रहें हैं। वह किसी भी दशा मे नही चाहतें हैं कि समाजवादी पार्टी इतनी मजबूत हो कि वह बीजेपी को यूपी मे सत्ता से बाहर कर दे। वह सपा मे हर उस गतिविधि मे रोड़े अटकातें हैं जिससे समाजवादी पार्टी मजबूत हो सकती है।  इन लोगों की मंशा है कि  अखिलेश और शिवपाल कभी एक नहीं हो पायें। अगर ये एक होतें हैं तो निश्चित ही यूपी में समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। जो बीजेपी के लिये बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों को दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अलग-अलग पार्टियों ने अपनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर कहा कि  प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इसलिए हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए सभी समाजवादियों को एक हो जाना चाहिए। उन्होंने 2022 में छोटे और सभी बड़े दलों से साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अपील की। 

शिवपाल यादव पहले ही कह चुके हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन किया जाएगा, नहीं तो हम अकेले ही चुनाव में जाएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी में प्रसपा के विलय से साफ इंकार किया है। ऐसे में अगर कुछ सीटें देकर शिवपाल सिंह यादव से सपा का समझौता हो जाये तो बड़ी संख्या मे सपा के मूल वोटर को छिटकने से रोका जा सकता है और 2022 मे यूपी में सपा की सरकार बन सकती है।

 

लेटरल इंट्री के विरोध में मिशन जय भीम का दिल्ली में विशाल प्रदर्शन, लगाये ये आरोप