यादव महासभा ने भी किसानों के देशव्यापी भारत बंद को दिया समर्थन

लखनऊ,  कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद के समर्थन में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने बड़ी घोषणा की है।

यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने जारी एक बयान में बंद के ऐलान को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होने किसानों की ओर से 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं, किसान संगठनों के मौजूदा संघर्ष और उनके भारत बंद के ऐलान का हम समर्थन करते हैं। उन्होने कहा कि कृषि कानून संसद में अलोकतांत्रिक तरीके से बनाए गए हैं। वोटिंग और चर्चा नहीं की गई। भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए यह कानून खतरा है और यह हमारे किसान और कृषि व्यवस्था को बर्बाद कर देगा। उन्होने दोहराया कि  हम किसानों के साथ खड़े हैं, किसान संगठनों के मौजूदा संघर्ष और उनके भारत बंद के ऐलान का हम समर्थन करते हैं।

जगदेव सिंह यादव ने बताया कि महासभा के पदाधिकारी और सदस्य शांतिपूर्ण तरीक़े से भारत बंद का समर्थन करेंगे। सभी देशवासियों से अपील है की सब लोग किसानो का साथ दें ।

वहीं , अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं,इसलिए उनके प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी के नाते महासभा भी किसानों के बंद में स्वेच्छा से हिस्सा ले  रही है। महासभा किसानों की मांगों और 8 दिसंबर के भारत बंद में उनके साथ है।

 

 

Related Articles

Back to top button