यादव महासभा ने जगदेव सिंह यादव सहित सामाजिक नेताओं को दी वर्चुअल श्रद्धांजलि

लखनऊ, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे जगदेव सिंह यादव सहित कोरोनाकाल में दिवंगत अपने सामाजिक नेताओं को वर्चुअल श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि  कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों सहित प्रमुख राष्ट्रीय  पदाधिकारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
अखिलभारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 उदय प्रताप सिंह यादव ने अपने शोक संदेश मे कहा कि-

” अखिलभारतवर्षीय यादव महासभा के  उत्तरप्रदेश के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री जगदेव सिंह का असमय और आकस्मिक निधन समाज के लिये अपूर्णनीय क्षति है।उनकी समाज के प्रति समर्पणभाव, कर्मठता और त्याग  सराहनीय था। उन्होंने तन, मन, धन से अपने समाज की निष्ठापूर्वक सेवा की। सबको साथ लेकर चलने की उनकी आदत से संघठन मजबूत हुआ।हम सब उनको अपनी हार्दिक श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं ।उनके परिवार को आश्वासन देते है कि हम सब उनके साथ हैं और रहेंगे। भगवान उनकी आत्माको अपनी शरण में लें। जय यादव जय माधव”
हाल ही मे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कई पदाधिकारियों का निधन हो गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव का कोरोना संक्रमण के कारण दिनांक 26 अप्रैल 2021 को रात्रि 12.40 मिनट पर स्वर्गवासी हो गये। साथ ही यादव महासभा के छत्तीस गढ़ प्रदेश अध्यक्ष  वृंदावन यादव का भी निधन हो गया। वहीं, यादव महासभा कर्नाटक की महिला विंग की अध्यक्ष प्रात्मा देवी यादव भी नहीं रहीं। इसके अलावा यूपी मे महासभा के प्रदेश यचिव व पूर्व पार्षद किशोरीलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लखनऊ दिनेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामस्वरूप यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख लालबहादुर यादव का भी निधन हो गया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये यादव महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने वर्चुअली श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया।
आज आयोजित  वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा मे यादव महासभा से जुड़े इन सभी सामाजिक नेताओं को उपस्थित पादाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रमुख उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह यादव,  प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रदीप यादव बेहरा, यूपी के प्रमुख महासचिव अरूण यादव,  महासचिव अशोक यादव, उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता ओपी यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमर बहादुर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष लखनऊ पूर्व पार्षद दिनेश यादव,  कार्यालय प्रभारी सीपी यादव, पंकज यादव, कृष्ण बिहारी यादव, समाजसेवी एके सिंह यादव आदि ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अतिरिक्त दिवंगत जगदेव सिंह यादव के परिवार से उनके बड़े बेटे यादवेंद्र सिंह यादव ने भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत की। वर्चुअल श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन यादव महासभा के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और  मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव ने किया।
जन प्रिय नेता व यादव समाज के सिरमौर आदरणीय जगदेव सिंह यादव  दिनांक 26 अप्रैल 2021 को रात 12.40 मिनट पर  परमलोक को चले गये। प्यार एवं श्रद्धा से लोग उन्हे बाबूजी कहकर संबोधित करते थे।  आपका जन्म 5 जून 1948 में ग्राम उचीगदेवा कुर्सिखेड़ा, तहसील रसूलाबाद जिला कानपुर देहात में हुआ था। आपकी राजनैतिक यात्रा की शुरूआत 80 के दशक मे हुई। आप 1985 मे कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़े। 1990 में आप राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बने । लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ साथ आप 1993 से 2012 तक केंद्रीय भंडार निगम असम व महाराष्ट्र के निदेशक रहे। 1993 में आप कानपुर की डेरापुर विधानसभा से भी चुनाव लड़े। 1996 में आप कानपुर के ककवन से ब्लॉक प्रमुख चुने गये। सन् 2014 में, यूपी मे तत्कालीन अखिलेश सरकार मे आप श्रमबोर्ड के चेयरमेन बनाये गये । वर्तमान में आप के पास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मध्य प्रदेश के प्रभारी का दायित्व भी था।
राजनैतिक जीवन के साथ साथ सामाजिक जीवन मे भी आपने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा से आप शुरू से जुड़े रहे। युवावस्था मे ही आपने राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के युवा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। सन  2012 से आप लगातार अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रहे। उत्तर प्रदेश मे यादव महासभा के संगठन और यादव समाज के राजनैतिक एवं सामाजिक स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने आपको प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। जिसका आपने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुये आपने कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किये जो यादव समाज के लिये मील का पत्थर साबित होंगे।
कानपुर मे आपने नगर के प्रमुख रामादेवी चौराहे पर अपनी करोड़ों की जमीन यादव समाज को समर्पित करते हुये विशाल श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण कराया। आप महासभा के पहले ऐसे प्रदेश अध्यक्ष रहे जिन्होने यादव महासभा को स्थायित्व प्रदान करने के लिये पहली बार प्रदेश कार्यालय की लखनऊ में शुरूआत कराई। 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद जब यूपी मे यादव समाज के उत्पीड़न और हत्याओं का दौर शुरू हुआ तो अपने लाख प्रतिबंधों के बावजूद लखनऊ के जीपीओ पार्क मे विशाल विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को चेतावनी देने का काम किया। झांसी में पुष्पेंद्र यादव की हत्या का मामला हो या कानपुर में संजित यादव के अपहरण और हत्या का मामला हो आपने पुरजोर तरीके से प्रशासन और सरकार को चेताने का जहां कार्य किया वहीं उनके परिजनों को भी पूरी तरह आश्वस्त किया कि यादव  महासभा इस दुख मे उनके साथ खड़ी है। 

Related Articles

Back to top button