यूपी मे योगी मंत्रिमंडल का तीसरी बार हुआ विस्तार, ये हैं नये मंत्री ?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आज शाम योगी मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया। शपथ ग्रहण समाराेह राजभवन के गांधी सभागार में संपन्न हुआ।

 उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित योगी मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है। राजभवन में नये मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और 6 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें एक महिला और  शेष सभी पुरूष हैं।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा छत्रपाल गंगवार ,पलटू राम, डा0 संगीता बलवंत, संजीव कुमार गौड़,  दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीती थीं। उसके बाद 19 मार्च 2017 को सरकार गठन हुआ और उस वक्त पहला शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। उसके बाद 21 अगस्त 2019 को दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली। अब तीसरा विस्तार आज हुआ है, जिसमें 7  मंत्रियों ने शपथ ली हैं।

उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिये विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को बीजेपी की सियासी गणित फिट बैठाने के पैंतरे के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button