कार हादसे में हुई युवकों की मौत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिमला,  हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सराज के समीप कार गहरी खाई में गिरने से दो सगे भाइयों सहित तीन युवको की मौत हो गई।

गत दिवस हुए इस हादसा सराज उपमंडल के छतरी-गतु मार्ग पर हुआ। इस हादसे में दो ने दुर्घटनास्थल पर ही जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आज यहां बताया कि रजनीश ने हाल ही में नई कार खरीदी थी। तीनों इसमें घूमने के लिए छतरी आए थे। रजनीश अपने सालों को छोड़ने छतरी से झमाच्छ जा रहा था। लेकिन गतु में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों के पहचान दो सगे भाई ओमप्रकाश (29)तथा चमन लाल (37) और रजनीश कुमार (28) की उनके जीजा के रूप में की हैं।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button