Breaking News

अखिलेश यादव ने आज यश भारती और लक्ष्मीबाई पुरस्कार बाटें

yesh-bharti

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लोक भवन में  आयोजित कार्यक्रम मे यश भारती पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और ग्राम प्रधानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि यश भारती की शुरुआत नेताजी ने की थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश बड़ा है और यहां लोगों मे प्रतिभायें भी बहुत हैँ। उनहोने कहा कि   हम अब भी टैलेंट को ढूंढ रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुल 403 लोगों को सम्‍मानित किया। इसमें 7 विभूतियों को यश भारती सम्मान, 88 लोगों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया गया। वहीं, 315 ग्राम प्रधानों को वीरता अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 7 विभूतियों को यश भारती सम्मान दिया। यश भारती पाने वालों मे देवेंद्र कुमार, आनंदेश्वर पांडेय, राम सिंह यादव, ब्रायन साइल्स, गौरी खन्ना, रिचा जोशी, वशी खान के नाम शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *