लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के अन्याय के विरूद्ध बड़े आंदोलन के लिए सभी समाजवादियों को तैयार रहने का आह्वान किया। अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय मे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की राजनीति कई चुनौतियों से घिरी है। सत्ता पक्ष का विपक्ष के प्रति असहिष्णु व्यवहार है। उन्होने कहा कि जनता को आतंकित करने की कुचेष्टाएं हो रही हैं। उन्होंने समाजवादियों को भाजपा सरकार के अन्याय के विरूद्ध बड़े आंदोलन के लिए सभी को तैयार रहने का आह्वान किया।
अखिलेश यादव ने सदस्यता भर्ती अभियान की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कार्यकर्ता गांव-गांव तक गए और बूथ स्तर तक सक्रिय सदस्य बनाए गए।उन्होने कहा कि हमारे संगठन की असली ताकत बूथ की ताकत है। राजनीति में अफवाह फैलाने का मुकाबला बूथ कार्यकर्ता को करना होगा।