Breaking News

अपराधियों ने एक दिव्यांग की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय,  बिहार में बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि बारो गांव निवासी अर्जुन कसेरा (42) रविवार की रात अपने घर में सोया हुआ था तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।