आने वाले बाढ़ के खतरे के लिए गूगल करेगा अलर्ट जारी

googleदेश में आने वाले बाढ़ के खतरे के लिए गूगल ने  अलर्ट जारी करने का निर्णय लिया है। देशभर के नागरिक जो गूगल का अलर्ट सब्सक्राइब करेंगे वे बाढ़ की हर स्थिति के बारे में न सिर्फ जानकारी पाएंगे बल्कि गूगल अनुमानित समय और बचाव के तौर तरीके भी सुझाएगा।इंटरनेट यूजर अब google.org/publicalerts पर बाढ़ की चेतावनी पा सकते हैं।गूगल के मुताबिक लोगों को अब बाढ़ की चेतावनी के साथ नदियों के जल स्तर की भी जानकारी और जन चेतावनी जारी की जाएगी।

इसमे गूगल देशभर के 170 क्षेत्रों में स्थि​त नदियों के स्तर की जानकारी देगा। इन जानकारियों से सेंट्रल वाटर कमीशन के अधिकारी भी लगातार जुड़े रहेंगे। पिछले साल गूगल ने देश में साइक्लोन ALERT जारी करने का काम शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button