Breaking News

कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्री हारे, पार्टी के भविष्य पर उठने लगे सवाल

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सुनामी के आगे कांग्रेस के नौ पूर्व मुख्यमंत्री या तो पराजित हो गये हैं या पराजय की कगार पर हैं।

सत्रहवीं लोकसभा के गुरुवार को आए चुनाव परिणामों में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मध्यप्रदेश के दिग्विजय सिंह समेत नौ पूर्व मुख्यमंत्रियों को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत को नैनीताल.उधमसिंह नगर से भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने तीन लाख उन्तालिस हजार 96 मतों के भारी मतों से शिकस्त दी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह को भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा से साढ़े तीन लाख मतों से पराजय झेलनी पड़ी है।

हरियाणा के सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा पर भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक ने एक लाख 64 हजार 864 मतों की निर्णायक लीड ली हुई है। श्री कौशिक को 587664 और श्री हुड्डा को 422800 वोट मिले हैं। महाराष्ट्र के नांदेड में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के अशोक शंकरराव चव्हाण भाजपा के प्रतापराव गोविंदराव चिखलिकर से 37070 वोटों से पीछे हैं। श्री चिखलिकर को 374355 और श्री चव्हाण को 337285 वोट मिले हैं।

कर्नाटक के चिकबल्लापुर से पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली भाजपा के बीण् एन. बाच्छे गौड़ा से एक लाख 82 हजार 110 मतों के भारी अंतर से पीछे हैं। श्री गौड़ा को सात लाख 45 हजार 912 और श्री मोइली को पांच लाख 63 हजार 802 मत मिले हैं। मेघालय के तुरा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा नेशनल पीपुल्स पार्टी ;एनपीपीद्ध के अगाथा संगमा से 37 हजार सोलह मतों से पीछे हैं। श्री संगमा को एक लाख 80 हजार 190 और एनपीपी प्रत्याशी को दो लाख 17 हजार 206 मत मिले हैं।

दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित से उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी तीन लाख 66 हजार 102 मतों के बड़े अंतर से आगे हैं। महाराष्ट्र के शोलापुर में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे भाजपा के शिवाचार्य महास्वामी से एक 56 हजसा 261 मतों के अंतर से पीछे हैं। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नाबाम तुकी अरुणाचल पश्चिम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक 21 हजार 914 मतों की निर्णायक लीड ली हुई है।