खेत पर सो रहे किसान का शव लहुलुहान हालत में मिलने से फैली सनसनी

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना पचोखरा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किसान का शव खून से लथपथ खेत में पडा मिलने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी।

माना जा रहा है किसान ने मानसिक दबाब के चलते तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है मौके पर तमंचा कारतूस भी मिले है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव निर्भय गड़ी निवासी सर्वेश कुमार 45 वर्ष पुत्र बादाम सिंह खेत पर सोया करता था। शुक्रवार रात में भी घर से खाना खाकर खेत पर सोने के लिए चले गए थे। शनिवार सुबह उसकी भतीजी जब खेत पर पहुंची तो उसने देखा खून से लथपथ सर्वेश खेत‌ मे पड़ा हुआ है। हादसे कीजानकारी उसके द्वारा परिजनों को दी गई।

सर्वेश की मौत की जानकारी मिलते ही खेत पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। थाना पुलिस और एस पी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। मौके का स्थल निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने खेत में अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया है।
परिजनों ने बताया कि सर्वेश रोज की तरह रात में 10:00 बजे खाना खाने के बाद खेत पर सोने के लिए चलाया था संभवत उसने किसी मानसिक दबाव के चलते हुए आत्महत्या की है । पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button