गुजरात के जानेमाने गुजराती हास्य लेखक विनोद भट्ट …

अहमदाबाद ,  वरिष्ठ गुजराती लेखक विनोद भट्ट का आज यहां उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

भट्ट के परिजनों ने आज संवाददाताओं को बताया किडनी फेल हो जाने के कारण वह लंबे समय से बिस्तर पर थे। उन्होंने बताया कि भट्ट की आखिरी इच्छा के अनुरूप मृत्यु उपरांत उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सकीय शोध के लिए दान कर किया जाएगा।वरिष्ठ लेखक को गुजराती अखबारों में उनके विनोदपूर्ण कॉलम के लिए जाना जाता है। इसके कारण वह जनता के बीच वर्षों तक लोकप्रिय रहे।

भट्ट का जन्म 1938 में गांधीनगर के नादोल गांव में हुआ था। उन्होंने साहित्य की विविध विधाओं में 45 किताबें लिखीं। वह गुजराती साहित्य परिषद के 1996 से 1997 के बीच अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने टैक्स कंसलटेंट के रूप में काम करने के साथ ही अपना लेखन कर्म भी जारी रखा।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भट्ट के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनको व्यंग्य के लिए हमेशा याद किया जायेगा। उनके निधन से गुजराती साहित्य जगत को क्षति पहुंची है।

Related Articles

Back to top button