धूमधाम से मनी होली, आम के साथ खास भी हुये शामिल

holiनयी दिल्ली, राजधानी दिल्ली के साथ पूरे देश में रंगों और खुशियों का त्योहार होली आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
राजधानी के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने इस अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तो कहीं लाेगों ने परंपरागत रूप से मिठाइयां बांटकर होली का जश्न मनाया। उत्तरी दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के पास विजय नगर क्षेत्र में छात्रों ने बड़ी उत्साह के होली बनाई और परिसर में शांति की कामना की।
आम अादमी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने भी जमकर होली मनायी। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आैर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेन्द्र यादव ने भी अपने कार्यकर्ताओं और करीबियों के साथ होली मनाई। पुलिस ने बताया कि शहर के किसी भी हिस्से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इससे पहले कल होली की पूर्वसंध्या पर लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होलिका दहन किया था। पुलिस ने भी लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था संबंधी निर्देश जारी किये थे।
राजधानी दिल्ली के अलावा देश के अन्य भागों में भी रंगों के इस त्योहार में सभी वर्गों के लोगों ने अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे से गले मिले और होली की बधाइयां दी। लोगों ने लोक गीतों की धुनों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगाें के इस पर्व का खूब आनंद उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button