Breaking News

नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल परियोजना को मिली मंजूरी

नई दिल्ली,  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दे दी है।इससे ग्रेटर नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए मेट्रो सुविधा मिल सकेगी। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली हवाई अड्डे की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। नोएडा व ग्रेटर नोयडा दोनों ही बड़े औद्योगिक क्षेत्र है और दिल्ली से सीधे सड़क मार्ग से जुड़े हैं, लेकिन कोई सीधा रेल लिंक नहीं है।

 परियोजना के पूरा होने से 7.5 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। परियोजना को 2022 में इस क्षेत्र की संभावित 19 लाख की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। परियोजना पर लगभग 70 फीसद निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और कुल राशि का 40 फीसद खर्च किया जा चुका है।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक के मेट्रो का निर्माण नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। यह कंपनी भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की 50-50 फीसद की हिस्सेदारी से बनी है। परियोजना के पूर्ण होने पर कुल 5503 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 29.70 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो का काम 2018 में पूरा होना है।