Breaking News

गांजा और शराब के साथ चार गिरफ्तार

सतना, मध्यप्रदेश के सतना जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढे बारह किलोग्राम गांजा और छह पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर-परसमनिया रोड पर कल देर रात्रि वाहन से जा रहे चार लोगों को रोककर उनके वाहन तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 12.5 किलोग्राम गांजा और 6 पेटी अवैध शराब के साथ एक देसी पिस्टल भी बरामद हुयी है।

पुलिस ने इस मामले के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सतेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र छिकवा, राहुल नागर और विशाली कोल बताए गए हैं।