पदोन्नति में आरक्षण हेतु, 03 अप्रैल को लखनऊ में रैली

reservation1लखनऊ, पदोन्नति में आरक्षण देने हेतु 117 वें संविधान संशोधन के समर्थन में 03 अप्रैल को लखनऊ में  रैली आयोजित की जा रही है।उप्र की सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाप्त किये जाने के विरोध मे रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

पदोन्नति में आरक्षण के समर्थक सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़ा कर रहे हैं और पदोन्नति में आरक्षण देने हेतु संविधान संशोधन की मुहीम चला रहे हैं। आरक्षण समर्थकों का कहना है कि केन्द्र की भाजपा सरकार पदोन्नति में आरक्षण देने हेतु संविधान मे संशोधन कर इसे शीघ्र लागू करवाये। इसके लिये संविधान मे ११७ वां संशोधन शीघ्र किया जाये। आरक्षण समर्थक  पदोन्नति में आरक्षण देने हेतु संविधान संशोधन की मुहीम चला रहे हैं और इसी हेतु लखनऊ में रैली कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button