
सहारनपुर रैली में मायावती ने कहा कि प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। पूरे प्रदेश में अपराधियों का राज है। यूपी का लॉ एंड आर्डर ऑक्सीजन पर है। इसका सीधा असर विकास पर पड़ रहा है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा दिल्ली की सुरक्षा संभाल नहीं पा रही है तो यूपी की सुरक्षा क्या खास संभालेगी।
सरकार बनने पर बसपा प्रदेश में जंगलराज खत्म करके कानून द्वारा कानून का राज कायम करेगी। गुंडो, बदमाशों और दंगे कराने वालों को अभियान चलाकर जेल में भेजा जाएगा। वही उनकी सही जगह है। माफियाओं और दंबगों द्वारा सरकारी-गैर सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जे मुक्त कराए जाएंगे।