मोदी जी हेलीकॉप्टर से उतरिये, किसान और मजदूर से मिलिए- राहुल गांधी

rahulनई दिल्ली,  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि हिंदुस्तान सिर्फ कुछ उद्योगपतियों का ही नहीं हैं, हिंदुस्तान सबका है।गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा मोदी जी हेलीकॉप्टर से उतरिये, किसान और मजदूर से मिलिए, आपको असलियत पता चल जायेगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 27 साल यूपी बेहाल नारे के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष की छह सितम्बर को राज्य के देवरिया से किसान रैली खाट पंचायत के साथ शुरू हुई थी। इस यात्रा के दायरे में आई राज्य विधानसभा की करीब तीन सौ सीटों पर उन्होंने किसानों को लुभाने का प्रयास किया। उन्होंने यात्रा के आखिरी चरण में समाजवादी पार्टी के प्रमुख पर पहली बार तीखा हमला किया।कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा कि बिहार में कांग्रेस और अन्य दल जब भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े थे, तब समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव भाजपा तथा आरएसएस की मदद कर रहे थे। राहुल गांधी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह पर भी आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को फायदा पहुंचाने के लिए काम करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button