यूपी मे भाजपा जीती तो अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ कर दिया जाएगा- भाजपा

Vinay_Katiyarअलीगढ़, भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में सांसद विनय कटियार ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती तो अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ कर दिया जाएगा।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा दूसरे दिन, विनय कटियार ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान सुबह से ही भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। इससे लगता है कि इस बार भाजपा जिले की सातों सीटों पर परचम फहराएगी। साथ ही भरोसा दिलाया कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो अलीगढ़ का नाम बदल कर एक बार फिर हरिगढ़ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड के पीछे लव जेहाद था। एक लड़की न्याय मांग रही थी। कैराना से लोग पानीपत, सोनीपत और चंडीगढ़ आदि स्थानों पर पलायन कर गए हैं। वहां जाने पर लगता है कि जैसे पाकिस्तान में आ गए हों। सूबे में भाजपा की सरकार आते ही कैराना से पलायन करने वालों को वापस लाया जाएगा। बिसाहड़ा कांड पर कटियार ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि आपने तो अखलाक के परिवार को इनाम भी दे दिया। लेकिन अब तो गोमांस होने की सरकारी रिपोर्ट भी आ गई है। आप तो कुछ नहीं करेंगे, लेकिन भाजपा की सरकार आते ही वह इनाम वापस लेगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button