राजधानी में कलर्स के ‘डांस दीवाने’ का ऑडिशन जल्द

नयी दिल्ली,  कलर्स का ‘डांस दीवाने’ के लिए ऑडिशन जल्द शुरू होने वाला है।

भारत के पसंदीदा डांस रियलिटी शो के लिए ऑडिशन 23 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंच तैयार है। इसमें चार साल और उससे अधिक उम्र के सभी कलाकारों को डांस फ्लोर की शोभा बढ़ाने के लिए स्पॉटलाइट में आमंत्रित किया गया है।

दुनिया के विभिन्न नृत्य रूपों को अपनाते हुए, ‘डांस दीवाने’ सभी पीढ़ियों के हुनरमंद डांसरों को नृत्य परिदृश्य में अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है। असाधारण प्रतिभा को खोजने और पोषित करने का संकल्प लेते हुए, यह रोमांचक यात्रा शहर के छिपे हुए डांसरों का पता लगाने के लिए दिल्ली पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button