Breaking News

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ये तीन प्रदेश शीतलहर की चपेट में…

पुणे , पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड और ओडिशा में अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के और बिहार में कई स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड की स्थिति हो सकती है जबकि दक्षिण तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे छाने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। कोमोरिन और उससे सटे दक्षिण केरल तट पर मौसम के खराब होने का अनुमान है।
अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, कोंकण, गोवा, रायलसीमा, तमिलनाडु, और केरल के कुछ हिस्सों में तथा पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य ऊपर रहा।  असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश , हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू  कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों मे तथा सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा जबकि ओडिशा के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पूर्वी उत्तर प्रदेश के चुरक में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब  के कई हिस्सों में तथा राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और मेघालय के अलग अलग हिस्सों में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा।
दिल्ली (पालम) और बाघडोगरा में 25 मीटर, अमृतसर, गंगानगर, करनाल, भिवानी, नारनौल, हिसार, अलीगढ़, डाल्टनगंज और कूच बिहार में 50 मीटर दृश्यता शुक्रवार सुबह 08Þ 30 बजे दर्ज की गई। कल्पा, रोहतक, दिल्ली (सफदरजंग), पंतनगर, खजुराहो, वाराणसी और माजबट में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और ओडिशा के अलग अलग हिस्सों में शीत लहर का असर रहा।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई हिस्सों में ,उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्व मध्य प्रदेश, पंजाब, और पश्चिम मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही। उत्तर-पूर्व मानसून तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल मे कमजोर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, जम्मू  कश्मीर, तमिलनाडु और केरल में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा।