Breaking News

लखनऊ में कल तक दस्तक देगा मानसून

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ही उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और उसके कल तक लखनऊ पहुंचने का अनुमान है। बारिश के बाद ही गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी को भायी, साइकिल की सवारी

देखिये, कैसे की एक बच्ची ने पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत, आईजी से

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। दिन में आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है, इससे उमस और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

भ्रष्टाचार के आरोपों मे 39 आईएएस जांच के घेरे में, अफसरों को मिल सकती है अनिवार्य सेवानिवृत्ति

पकड़ा गया, योगी सरकार का सफेद झूठ, अपराध कम नही, बेतहाशा बढ़े….

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अखिलेश यादव क्यों बोले ?- ज्यादा नही दे सकते, इस पर केस हो जायेगा और हम पर भी

अखिलेश यादव ने, सोशल मीडिया पर यह गाना पोस्ट कर, उठाया बड़ा सवाल