Breaking News

शशिकला ने अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर किया नियुक्त

sashikalaचेन्नई, अन्नाद्रमुक की महासचिव वी के शशिकला ने  पार्टी के कुछ पूर्व मंत्रियों एवं एक पूर्व महापौर सहित शीर्ष नेताओं को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति किया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व महापौर एस एस दुरईस्वामी समेत पूर्व मंत्री के ए सेनगोट्टय्यन, एस गोकुला इंदिरा और बी वी रमन को शुक्रवार को पार्टी के संगठन सचिवों के तौर पर नियुक्त किया गया। उन्होंने अलग अलग पदों के लिए मत्स्य मंत्री डी जयकुमार सहित विभिन्न शीर्ष नेताओं की नियुक्ति की घोषणा की।

शशिकला ने अंबट्टूर के विधायक वी एलेक्जेंडर को अन्नाद्रमुक के एमजीआर युवा शाखा सचिव के पद से हटाने की भी घोषणा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि बहरहाल, वह पार्टी के तिरूवल्लूर पूर्व जिला सचिव पद पर बने रहेंगे। अन्नाद्रमुक प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने नवनियुक्त सदस्यों के साथ सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *