कई बार महिलाएं केप्स को रेगुलर जैकेट या ब्लेज़र के साथ मिक्स कर देते हैं। जबकि केप्स बिल्कुल अलग हैं। केप पहनने से आप स्टायलिश तो दिखती ही हैं। साथ ही आपकी फेमेनिटी, ग्रेस और एलिगेंस साफ-साफ नज़र आता है। यह पर्सनल क्लोदिंग का ऐसा स्टेटमेंट पीस है जिसे पहनकर हर महिला स्पेशल और यूनिक महसूस करने लगती है। इन्हें पहनने से आत्मविश्वास भी बढ़ने लगता है। सर्दी में खुद को ज्यादा कपड़ों में पैक करने की जरूरत नहीं है। कम बल्की लेयर्स ज्यादा अच्छी लगती हैं। बेशक गर्मी में एक बार आप केप के साथ प्रयोग न भी करना चाहें, लेकिन सर्दी में यह परफेक्ट विंगर-स्टायलिश ड्रेस बनेगी। यह जितने फैशनेबल हैं, उतने ही आपको ठंड से महफूज़ रखेंगे। केप से लुक ज्यादा निखर कर आए, इसलिए कुछ बातों को ध्यान में रखिए।
पहली, ड्रामेटिक इफेक्ट के लिए केप की लंबाई घुटनों से नीचे तक रखिए। इन्हें स्किन-टाइट जीन्स या स्किनी के साथ टाईअप करिए। इसके साथ हाई-हील्स या स्टिलेटोज़ बहुत सुंदर दिखेंगे।
दूसरा, जरूरी नहीं कि केप के नीचे लंबा टॉप या टी-शर्ट पहनी जाए। हो सकता है कि लंबे इनर के साथ लुक बिगड़ जाए। बोल्ड स्टेटमेंट लुक के लिए केप के नीचे क्रॉप टॉप पहनिए। स्किन-फिट टाइट्स के बजाय डेनिम ट्राय करिए। इनके साथ ब्लॉक हील्स पहनी हुई अच्छी दिखेंगी।
तीसरा, बोहो चिक लुक के लिए केप के साथ प्रयोग करिए। फॉक्स फर कॉलर अच्छा दिखेगा। वैसे फ्रंट से ओपन केप सुंदर दिखता है, लेकिन ज़िपर भी अच्छा दिखाई देगा। खास करके अगर आप सर्दी में केप पहनना चाहते हैं।
चौथा, फॉर्मल ओकेज़न या पार्टी में केप पहनना चाहती हैं तो केप पर इम्बैलिशमेंट, एम्ब्रॉयडरी और स्टोनवर्क सुंदर दिखेगा। इन्हें लॉन्ग बूट्स और क्लच बैग के साथ पहनिए।