‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष‘ में दान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगी आयकर से छूट

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना साकार करने के उद्देश्य से ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष‘ की स्थापना की गयी है।  इस कोष में ‘दान देने वाले व्यक्तियों को आयकर विभाग से छूट भी मिलेगी। यह जानकारी प्रमुख सचिव महिला कल्याण, रेणुका कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष‘ को मूर्तरूप प्रदान करने हेतु प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ के बजट का प्राविधान किया है। इसके अतिरिक्त जन सहभागिता से जो धनराशि प्राप्त हो रही है, उसका उपयोग जघन्य अपराध से पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को आर्थिक, शैक्षणिक एवं चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने में किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के सार्वंगीण विकास के लिए पूर्णतयः संकल्पबद्ध है। इसकी परिकल्पना को साकार करने हेतु जनभागीदारी को भी महत्व दिया गया है।