Breaking News

सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मिली को जान से मारने की धमकी

कोझिकोड, सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अली अकबर ने कहा कि उन्हें अपनी नयी फिल्म ‘1921’ के लिए फोन पर गालीगलौच और जान से मारने की धमकी मिल रही है।

अली अकबर ने कहा कि फिल्म में एक पात्र केरल में एर्नाड के एक क्रांतिकारी और स्वयं-भू सुल्तान वरियानकुन्नु कुन्हाम्मद हाजी को लेकर विवाद है। एक वर्ग के अनुसार कुन्हाम्मद ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से जंग लड़ी थी, लेकिन दूसरे वर्ग का मानना है कि उसने हिंदुओं के खिलाफ हमले और दुष्कर्म कर उनकी हत्या की और इस्लाम कबूल कराने में उसकी भूमिका रही।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों इस पर दो फिल्में बन रही हैं जिसमें से एक अली अकबर और अन्य दूसरी प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आशिक अबू बना रहे हैं।

निर्देशक आशिक अबू की फिल्म को नाम “वारियानकुन्न” है जिसमें हाजी को हीरो के रूप में दर्शाया गया है जो अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ा , लेकिन कई हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस फिल्म की आलोचना की है क्योंकि एक नायक के रूप में वैरियंकनाथ कुन्हाम्मद है जिसका चरित्र चित्रण किया गया है और यह एतिहासिक तथ्यों के खिलाफ है।

अली अकबर ने अपनी नई फिल्म “1921” में आशिक अबू की फिल्म के उल्ट हाजी को एक खलनायक के रूप में दिखाया है। अली अकबर ने कहा कि जब से उन्हाेंने अपनी फिल्म की घोषणा की है तभी से दूसरे पक्ष की ओर से अज्ञात व्यक्ति मुझे फोन पर गालीगलौच और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

अली अकबर ने आरोप लगाया कि जब से उन्होंने अपने नये प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा की है तभी से उन्हें फोन पर गालीगलौच और जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्हाेंने हालांकि कहा कि वह अपनी से नई फिल्म का निर्माण जारी रखेंगे और उन्हें फिल्म जगत में अन्य प्रसिद्ध निर्देशकों और अन्य लोगों का समर्थन मिल रहा है।

अली अकबर ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से अपील की है।