हिमाचल में सात नई राफ्टिंग, 22 पैराग्लाइडिंग साइट बनीं

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पहाड़ी राज्य में पर्यटकों और मनोरंजक गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है तथा राज्य में सात नई राफ्टिंग और 22 पैराग्लाइडिंग साइट निर्धारित की गई हैं।

राज्य विधानसभा सदन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश धवाला के प्रस्ताव पर नियम 101 के तहत बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि राज्य में पोंग बांध, लारजी और तत्तापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियां नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नई पर्यटन नीति-2019 के तहत राज्य में गोबिंद सागर, ब्यास, सतलुज, रावी नदियों और पोंग, पंडोह दामो पर जल क्रीड़ा गतिविधियों का आयोजन किया गया है। नीति राज्य में ईको-टूरिज्म, स्नो, एडवेंचर, धार्मिक, स्वास्थ्य और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देगी। इसके अलावा रोहतांग में अटल टनल के दक्षिण और उत्तर पोर्टलों पर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। नए क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ कम करने के लिए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और सुविधा प्रदान करना और रोजगार सृजल सरकार का उदेश्य है।

Related Articles

Back to top button