Breaking News

होंडा की एक्टिवा ने तोड़ा बिक्री का रिकार्ड, बनाया 150 करोड़ वां वाहन

नई दिल्ली, भारत की जानी-मानी दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा के लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा ने बिक्री का एक नया रिकार्ड दर्ज कर लिया है। बता दें कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले इस स्कूटर ने 1.5 करोड़ का बिक्री रिकार्ड बना लिया है। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया के मुताबिक, 2001 में लांचिंग के बाद से होंडा एक्टिवा के 1.5 करोड़ स्कूटर बेची गई हैं।

 सीएम योगी ने सुनायी, कृष्ण और सुदामा के बीच हुये, कैशलेस ट्रांजेक्शन की कहानी

कंपनी का यह फ्लैगशिप मॉडल है। डोमेस्टिक टू वीलर इंडस्ट्री के लिए यह लैंडमार्क है क्योंकि अब तक किसी अन्य ब्रैंड ने कभी इतने स्कूटर नहीं बेचे हैं। एक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया मॉडल है। 2016-17 में कुल 27.59 लाख स्कूटर बेची गई हैं।

गांवों को 24 घंटे बिजली देने के लिये, मुख्यमंत्री योगी ने लगायी जरूरी शर्त

 जो कि निकटतम कॉम्पिटिटर हीरो स्प्लेंडर से 2.09 लाख अधिक है। वहीं होंडा की 2016-2017 के बिक्री की बात की तो वित्त वर्ष 5 मिलियन सेल्स मार्क को पार कर लिया है। इस वर्ष कंपनी का लक्ष्य इसमें 1 मिलियन और वाहनों को जोड़ना है। एक्टिवा का इस आंकड़े में 67 फीसदी योगदान है। होंडा ने हाल ही एक्टिवा 4जी स्कूटर लांच किया था। होंडा की इस 4जी स्कूटर को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा हैं।

सरकारी फाइलों से धूल हटाने के लिए सीएम योगी ने जारी किया यह आदेश

यूपी पुलिस मे बड़ा फेरबदल-सुलखान सिंह बने नये डीजीपी, देखिये पूरी लिस्ट