Breaking News

अमित शाह ने अपने घर में पार्टी का झंडा फहराकर लॉन्च किया मेरा परिवार-BJP परिवार कैंपेन

लखनऊ , उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को पार्टी का झण्डा एवं स्टीकर लगाकर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के मेरा परिवार.भाजपा परिवार अभियान का शुभारम्भ हुआ। लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कदम रसूलवार्ड के तहत बाल्मिकी कालोनी के बूथ अध्यक्ष अभिषेक दिवान के आवास पर पार्टी का झण्डा लगाया और स्टीकर चिपकाकर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कीए जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅण् महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने न्यू हैदराबाद स्थित अपने आवास पर पार्टी का झण्डा लगाया और स्टीकर चिपकाकर अभियान की शुरूआत की।

प्रदेश महामंत्री ;संगठनद्ध सुनील बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय पर मेरा परिवार.भाजपा परिवार अभियान का शुभारम्भ करते हुए झण्डा लगाया वही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयाग में तथा डाॅ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में अपने आवास पर पार्टी का झण्डा लगाया और स्टीकर चिपकाकर अभियान प्रारम्भ किया।अभियान की शुरूआत प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने आवास से की। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पूरे देश में पांच करोड़ से अधिक परिवारों तक भाजपा पहुंचेगी। देश और दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी इस अभियान से यह संदेश देना चाहती है कि हमारा कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ पार्टी के काम में जुटा है।

उन्होंने कहा कि देश की अन्य पार्टियां अपने.अपने परिवार की पार्टियां चला रही है वहीं भाजपा देश के सभी परिवारो को अपना परिवार मानकर देश सेवा का काम कर रही है। भाजपा परिवारिक संस्कार और सारे समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इस नाते अपने शुभचिंतको मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का अंग मानती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव दुनिया में बढा है। गांवए गरीबए किसानए नौजवान समाज के हर तबके के कल्याण के लिए देश के चैहुमुखी विकास के लिए श्री मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की वे पूरे प्रदेश में मेरा परिवार भाजपा परिवार के अभियान को ऐतिहासिक बनाते हुए समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी विकास की योजनाओं को बिना भेदभाव के समाज के हर तबके तक पहुंचाने का काम श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 55 महीनों में जिस तत्परता के साथ आगे बढ़ा है। इसका अभिनंदन करने का यह अवसर हैंए हर उस परिवार ने विकासए सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के इस आदर्श उदाहरण को अनुभव किया है और उससे लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि उन सबको इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने यह एक अभिनव प्रयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में प्रारम्भ किया है। यह पूरा अभियान सफल होगा।