Breaking News

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ रैली में शामिल हुए हजारों लोग

सिएटल, अमेरिका में मई दिवस के अवसर पर हजारों लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन और श्रम नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। शिकागो की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुटी। उन्होंने व्हाइट हाउस के द्वार पर डोनाल्ड ट्रंप को जाना होगा के नारे लगाये। पुलिस ने पोर्टलैंड, ओरेगोन में हिंसक झड़प के कारण प्रदर्शन को बंद करवा दिया।

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में, दलित छात्र ने रच दिया इतिहास

प्रदर्शनकारियों ने वहां अधिकारियों पर धुंआ बम और अन्य वस्तुएं फेंके। पुलिस ने बताया कि काली पट्टी और नकाब पहने अराजकतावादी प्रदर्शनकारियों का समूह हिंसक हो गया। पुलिस ने दो दर्जन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। अराजकतावादियों ने कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की खिड़कियां तोड़ दीं।

पुलिस ने सिएटल में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहां ट्रंप विरोधियों और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हो गई। ओलंपिया में प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर बोतलें और मिर्च के पाउडर फेंके और पथराव किया जिसमें दो अधिकारी घायल हो गये। वहां 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जानिये, भारत मे कौन सा प्रदेश, भ्रष्टाचार में नम्बर वन- कहां सबसे कम 

कैलिफोर्निया के ओकलैंड में मानव श्रृंखला बना रहे कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वेस्ट कोस्ट पर टकराव के बावजूद ज्यादातर जगहों पर विरोध प्रदर्शन शांत रहा। प्रवासियों, संघ के सदस्यों और उनके सहयोगी दलों ने अमेरिका में प्रवासियों के योगदान को उजागर करने के लिए कई हड़तालों, बहिष्कार और मार्च श्रृखलाओं का आयोजन किया था।

बदल जाएंगे विधानसभा चुनावों के परिणाम, कोर्ट ने अपने कब्जे में ली ईवीएम, कार्रवाई शुरू